बरेली. जिले में बीती रात भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां तेज रफ्तार कार सड़क के बीच खड़े पेड़ से जा भिड़ी. हादसे में महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई. वहीं 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा.
इसे भी पढ़ें- भाजपा राज में कोई भी योजना या… 5 साल में खुले 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद होने पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, जानिए ऐसा क्या कहा?
बता दें कि घटना दिल्ली हाइवे पर स्वाले नगर में उस वक्त घटी, जब कुछ लोग कार में सवार होकर शादी में शामिल होकर थाना शाही क्षेत्र के गांव मंसूरगंज से रामपुर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कार बीच सड़क में खड़े सेमल के पेड़ से जा टकराई. घटना इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. घटना होता देख राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें- UP सरकार का ‘मुर्दा’ सिस्टम! कागजों में मरा दिखाकर दंपति की बंद कर दी गई वृद्धा पेंशन, खा रहे दर-दर की ठोकरें, तो सुशासन राज में यही होगा ?
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने मृतकों की लाश को पीएम के लिए भेजा है. मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मोनी, 60 वर्षीय खेमकरन और 85 वर्षीय रामगुलाम के रूप में हुई है. घटना को लेकर लोगों का कहना है कि इससे पहले भी कई बार इस पेड़ की वजह से हादसा हो चुका है. उसके बाद भी पेड़ को काटा नहीं जा रहा है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


