MP Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। बालाघाट और डिंडौरी समेत पांच जिलों में पानी गिरने की संभावना जताई गई है। दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं भोपाल और इंदौर में धूप खिली रहेगी। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालत पर…
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणी हिस्से में लो प्रेशर एरिया एक्टिव है। साथ ही दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में 2 ट्रफ भी सक्रिय है। जिससे प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को भी पानी गिरने की संभावना है। बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, सिवनी और डिंडौरी में बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: मोहन कैबिनेट बैठक, विधानसभा में बजट पर चर्चा, उज्जैन जाएंगे सीएम डॉ मोहन, भोपाल आएंगे राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खड़गे, अमेरिका के साथ ट्रेड डील के खिलाफ किसान महाचौपाल, भोपाल में बिजली रहेगी गुल
सोमवार को यहां हुई बारिश
जबलपुर, सीधी और रीवा में दोपहर में बारिश हुई। वहीं रात में ग्वालियर, सीधी, सिंगरौली, सागर, मऊगंज, मुरैना, बड़वानी, रीवा, धार, खरगोन, दमोह और दतिया में भी गरज-चमक और बारिश देखने को मिली।
बारिश से गिरा दिन का तापमान
वहीं प्रदेश में बारिश की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई है, लेकिन रात में पारा बढ़ा हुआ है। बात करें रविवार-सोमवार की रात की तो पचमढ़ी में सबसे कम 11.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं मंदसौर में 11.7 डिग्री और राजगढ़ में 12.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


