West Bengal Assembly Election Opinion Poll: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर पहला ओपिनियन पोल आ गया है. इसी के साथ ही राज्य की सियासत गरमा गई है. राजनीति के चाणक्य सियासी जंग की रणनीति बनाने में लगे हैं. राज्य की सियासी पारा धीरे-धीरे चढ़ने लगा है. पश्चिम बंगाल के पांच जिलों का ओपिनियन पोल सामने आया है. इन जिलों में पुरुलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान है. इन जिलों में कुल 49 विधानसभा सीटें हैं. पांच जिलों के ओपिनियन पोल के अनुसार ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और बीजेपी के बीच कड़ी टक्ककर देखने को मिल रही है. टीएमसी 17 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 16 सीटों पर आगे चल रही है.

ओपिनियन पोल से सिर्फ चुनाव के नतीजों का अंदाजा ही मिलता है. बाकी 16 सीटों पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है. कई बार चुनाव के नतीजे ओपिनियन पोल से मेल नहीं खाते हैं.

आम लोग विधानसभा चुनाव के बारे में क्या सोचते हैं? चाय की दुकानों और बाजारों में आम लोगों की राय ली जा रही है. वे 2026 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी को आगे बढ़ा रहे हैं? आज हम पांच जिलों के पब्लिक ओपिनियन सर्वे जानेंगे जो हैं पुरुलिया, झारग्राम, बांकुड़ा, पश्चिम मिदनापुर और पश्चिम बर्दवान. पब्लिक ओपिनियन सर्वे सिर्फ नतीजों की एक झलक दिखाते हैं. मीडिया का यह पब्लिक ओपिनियन सर्वे SIR प्रोसेस पूरा होने से पहले किया गया था.

2026 ओपिनियन सर्वे के अनुसार भाजपा पुरुलिया की 6 सीटों पर आगे है. बाकी 3 सीटों पर कड़ी टक्कर की संभावना है. 2019 लोकसभा चुनाव के बाद से ही पुरुलिया जिले में बीजेपी का असर बढ़ने लगा था. 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने पुरुलिया की 9 विधानसभा सीटों में से 6 पर जीत हासिल की थी और तृणमूल ने 3 सीटें जीती थीं. 2024 के लोकसभा चुनाव के नतीजों के मुताबिक, बीजेपी 6 सीटों पर आगे है और तृणमूल कांग्रेस 3 सीटों पर आगे है.

ओपिनियन पोल 2026 के मुताबिक, जिले की 12 में से 6 सीटों पर बीजेपी आगे है. तृणमूल 2 सीटों पर आगे है 4 और सीटों पर कांटे की टक्कर की संभावना है. बांकुड़ा जिले में भी बीजेपी की ताकत लोकसभा चुनाव 2019 से बढ़ी है. 2021 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को बांकुड़ा की 12 में से 8 सीटें मिलीं और तृणमूल ने 4 सीटें जीतीं.

ओपिनियन पोल 2026 के मुताबिक, झारग्राम की 4 में से 3 सीटों पर तृणमूल आगे है. एक और सीट पर कांटे की टक्कर की संभावना है. पश्चिम मिदनापुर जिले को अप्रैल 2017 में बांटकर झा़रग्राम को नया जिला बनाया गया था. 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां कमल खिला. हालांकि, 2021 के विधानसभा चुनाव में तृणमूल ने झा़रग्राम की सभी 4 सीटें जीत ली थीं. बीजेपी कोई भी सीट नहीं जीत पाई थी. ओपिनियन पोल 2026 के मुताबिक, इस जिले में तृणमूल 9 सीटों पर आगे है. बीजेपी एक और सीट पर आगे है. पश्चिम मिदनापुर में 5 सीटों पर कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. पश्चिम मिदनापुर, साउथ बंगाल के इस जिले में 15 असेंबली सीटें हैं. विधानसभा चुनाव 2021 में तृणमूल ने 13 सीटें जीती थीं. बीजेपी ने 2 सीटें जीती थीं.

पब्लिक ओपिनियन 2026 सर्वे के मुताबिक, पश्चिम बर्दवान की 9 में से 3 सीटों पर तृणमूल आगे है और बीजेपी 3 सीटों पर आगे है. बाकी 3 सीटों पर कड़ी टक्कर की संभावना है. पश्चिम बर्दवान कभी लेफ्ट का गढ़ था. 2021 के असेंबली इलेक्शन में, तृणमूल ने इस जिले की 9 सीटों में से 6 सीटें जीती थीं. बीेजेपी ने बाकी 3 सीटें जीती थीं.

पब्लिक ओपिनियन सर्वे सिर्फ चुनाव के नतीजों का इशारा देते हैं. कई बार चुनाव के नतीजे पब्लिक ओपिनियन सर्वे से मेल नहीं खाते हैं. पब्लिक ओपिनियन सर्वे के मुताबिक तृणमूल 17 सीटों पर आगे है, और बीजेपी 16 सीटों पर आगे है. बाकी 16 सीटों पर कड़ी टक्कर की संभावना है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m