कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
आज के कार्यक्रम
बिहार विधानसभा सत्र
बिहार विधानसभा की कार्यवाही आज सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज का दिन विधायी कार्यों और जनहित के मुद्दों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। सदन में विशेष रूप से शिक्षा विभाग और गृह विभाग से जुड़े सदस्यों के तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित विभागों के मंत्रियों द्वारा सदस्यों के सवालों के जवाब दिए जाएंगे, जिसमें राज्य की कानून-व्यवस्था और शैक्षणिक सुधारों पर सरकार का रुख स्पष्ट होने की उम्मीद है।
बिहार विधान परिषद सत्र
बिहार विधान परिषद का सत्र आज दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। आज की कार्यसूची में मुख्य रूप से वित्तीय वर्ष के बजटीय प्रावधानों पर विमर्श शामिल है। सदन में पथ निर्माण विभाग और उद्योग विभाग के बजट पर विस्तृत चर्चा होगी। इस दौरान राज्य में सड़कों के बुनियादी ढांचे के विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने वाली योजनाओं पर सरकार अपना पक्ष रखेगी, जिस पर विपक्षी सदस्यों के साथ विमर्श और सुझावों का आदान-प्रदान होगा।
कांग्रेस संवाददाता सम्मेलन
राज्यसभा सांसद एवं पटना जिला संगठन सृजन अभियान के प्रभारी अशोक सिंह आज एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता करेंगे। यह संवाददाता सम्मेलन दोपहर 1:30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित होगा। इस दौरान वे संगठन की मजबूती, आगामी सांगठनिक रणनीतियों और वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रमों पर मीडिया को संबोधित करेंगे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


