UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है. अब धीरे-धीरे दिन का पारा तेजी से चढ़ने लगा है. अब प्रदेश के कई जिलों में ठंड का असर लगभग खत्म हो चुका है. वहीं भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार हो चुका है. मौसम विभाग ने मंगलवार तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना जताई है. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.
इसे भी पढ़ें- ‘जो भाजपा के खिलाफ बोलेगा, उसकी…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों के माध्यम से झूठे मुकदमें लगवाते हैं
मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के आखिरी तक कई जिलों का तापमान 28 से 34 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. मार्च महीने में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप के चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़ें- ‘उधर सत्ताधारी लोग विदेश में रहकर…’, अखिलेश ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल, कहा-आम लोगों के पैसों से उठी दीवार को मलबा बना रहे हैं
वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. बुधवार को हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें


