UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में तेजी से पारा चढ़ने लगा है. अब प्रदेश में भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार हो चुका है. गर्मी ने समय से पहले लोगों की मुसीबत बढ़ानी शुरू कर दिया है. ऐसे में फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है. ऐसे में लोगों को काम न होने पर तेज धूप में न निकलने की सलाह मौसम विभाग ने दिया है.

इसे भी पढ़ें- कभी-कभी लिखनेवाले और लिखवानेवाले… अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- अक्सर समाज को बांटने वाले इस तरह की साजिश करते है

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के आखिरी तक कई जिलों का तापमान 30 से 32 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. मार्च महीने में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप और चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- ‘मैं उसे मार आया हूं…’, सिरफिरे पति ने पत्नी के प्रेमी का किया मर्डर, कहा- जो महिला इस तरह घर से भागेगी उसका यही अंजाम होगा

वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. गुरुवार को हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी 31 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.