प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ POCSO एक्ट समेत कई धाराओं में झूंसी थाने में केस दर्ज किया गया था. स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है. याचिका पर जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में आज यानी 27 फरवरी को सुनवाई होगी. वहीं सुनवाई से पहले बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट भी आ गई है, जिसमें नाबालिगों के साथ कुकर्म की पुष्टि हुई है. हालांकि, कुकर्म किसने किया है ये अब तक स्पष्ट नहीं है.

इसे भी पढ़ें- 2 पैग के लिए मौत का खेल! शराब देने से इंकार किया तो युवकों ने पिटाई कर अधेड़ की छीनी सांसें, हैरान कर देगी हत्या की वारदात

बता दें कि शंकराचार्य और उनके शिष्य के वकीलों ने अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई है. याचिका में शंकराचार्य को निर्दोष बताते हुए पूरे मामले को राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है, जिसमें कहा गया है कि सारे आरोप झूठे और तथ्यहीन है. केवल फंसाने के लिए ये हथकंडा अपनाया गया है, जिससे शंकराचार्य की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके. ऐसे में उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाई जाए. वहीं याचिका में ये भी कहा गया कि वे पुलिस की जांच में सहयोग करेंगे.

इसे भी पढ़ें- मौसम की मार! प्रदेश में फरवरी में ही भीषण गर्मी ने दी दस्तक, तेजी से चढ़ रहा पारा, इस जिले में 32 डिग्री दर्ज हुआ तापमान…

क्या है पूरा मामला

पिछले दिनों आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने दो बच्चों को हाईकोर्ट में पेश करके अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन शोषण करने सहित कई आरोप लगाए थे. प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने भी इस केस की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट HC को दी थी, जिसके बाद आज HC ने FIR का आदेश कर दिया था. आरोपों के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर झूंसी पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है. 13 फरवरी को HC ने दोनों बच्चों के बयान दर्ज किए थे.