Stock Market Update : सेंसेक्स आज यानी, शुक्रवार 27 फरवरी को 450 अंकों की गिरावट के साथ 81,800 पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी में भी 150 अंकों की गिरावट है. ये 25,350 के स्तर पर है. आज के कारोबार में मेटल और ऑटो शेयरों में बिकवाली का दबाव है. आईटी शेयरों में खरीदारी है.

एशियाई बाजारों में मिला जुला कारोबार

जापान का निक्केई इंडेक्स 0.19% गिरकर 58,641 पर कारोबार कर रहा है.
दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.92% गिरकर 6,249 के स्तर पर आ गया है.
हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.78% चढ़कर 26,586 पर पहुंच गया है.
चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.17% गिरकर 4,139 पर ट्रेड कर रहा है.

अमेरिकी बाजार 26 फरवरी को मिला-जुला रहा

डाउ जोन्स 17 अंक (0.034%) चढ़कर 49,499 पर बंद हुआ.
टेक बेस्ड इंडेक्स नैस्डैक कंपोजिट 1.18% गिरकर 22,878 पर बंद हुआ.
S&P 500 इंडेक्स 37 अंक (0.54%) गिरकर 6,908 पर बंद हुआ.

विदेशी निवेशकों ने 2,991 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे

  • विदेशी निवेशकों (FII) ने 26 फरवरी को 3,466 करोड़ रुपए के शेयर बेचे. घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 5,031 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
  • इस महीने यानी फरवरी में अब तक FIIs ने 895 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं. इस दौरान DIIs ने 26,130 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे.
  • जनवरी 2026 में FIIs ने कुल 41,435 करोड़ के शेयर्स बेचे थे. इस दौरान DIIs ने 69,220 करोड़ के शेयर खरीदे थे.

कल सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ था

शेयर बाजार में कल यानी, 26 फरवरी को फ्लैट कारोबार रहा. सेंसेक्स 27 अंक गिरकर 82,249 पर बंद हुआ. निफ्टी में भी 14 अंकों की गिरावट रही. ये 25,497 के स्तर पर बंद हुआ. आज के कारोबार में फार्मा और सरकारी बैंक के शेयरों में तेजी रही है.