पटना। बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए नीतीश सरकार ने होली से पहले बड़ी राहत की खबर दी है। लगभग 10 वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों को अब जल्द ही प्रमोशन (प्रोन्नति) का लाभ मिलेगा। बिहार विधान परिषद में एमएलसी प्रोफेसर संजय कुमार सिंह के सवाल का जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने स्पष्ट किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष (मार्च 2026) के समाप्त होते ही, यानी अप्रैल महीने से प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस फैसले से न केवल शिक्षकों के पद में गरिमा आएगी, बल्कि उनके वेतन में भी अच्छी खासी वृद्धि देखने को मिलेगी।
विधानसभा में गूंजा धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ का मुद्दा
बजट सत्र के अंतिम दिन सदन का माहौल तब गरमा गया जब बीजेपी के 12 विधायकों ने धर्म परिवर्तन और लव जिहाद के खिलाफ कड़ा कानून बनाने की मांग उठाई। बीजेपी विधायक वीरेंद्र कुमार ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए दावा किया कि बिहार के सीमावर्ती जिलों में मुस्लिम और ईसाई आबादी में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है।
बीजेपी नेताओं का आरोप है कि सोची-समझी रणनीति के तहत हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया जा रहा है और धर्मांतरण कराया जा रहा है। विधायकों ने सरकार पर दबाव बनाया कि उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून लागू किया जाए ताकि सामाजिक संतुलन बना रहे।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


