मोहित भावसार, शाजापुर। देश भर में आज साल का पहला चंद्रग्रहण सुबह 6.20 मिनट बजे से शुरू हो चुका है। जिसका असर शाजापुर में भी देखने को मिला। ग्रहण की वजह से सभी मंदिरों के पट बंद मिले। ज्योतिषाचार्य और पंडित गिरजेश चतुर्वेदी के अनुसार, सूतक काल का असर साढ़े 12 घंटे का चलेगा। यह सुबह 6:20 बजे से शुरू होकर मोक्ष के बाद शाम 6:47 बजे समाप्त होगा। 

इंदौर सीवर हादसा : मृत कर्मचारियों के परिजनों को 30-30 लाख की सहायता राशि का ऐलान, सीएम डॉ मोहन ने जताया दुख

इसके बाद मंदिरों के पट दोबारा खोले जाएंगे। यह पूर्ण चंद्रग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा पर पड़ा, जिससे इसका धार्मिक महत्व बढ़ गया है। ग्रहण काल के दौरान भगवान की मूर्तियों को स्पर्श न करने, तुलसी, पीपल और बरगद जैसे पौधों को न छूने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त, झगड़े-विवाद से दूर रहने और नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करने के निर्देश भी दिए गए। गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m