UP WEATHER TODAY. उत्तरप्रदेश में तेजी से पारा चढ़ने लगा है. अब प्रदेश में भीषण गर्मी दस्तक दे रही है. कई जिलों में तापमान 30 से 35 डिग्री पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने जल्द ही तापमान 35 से 38 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है. मार्च के शुरुआत में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है.

इसे भी पढ़ें- रंग से नहीं, खून से रंगा हाथः होली के दिन पति ने पत्नी को सुलाई मौत की नींद, प्रेमी पर तेजाब से हमला, जानिए मौत के खेल की खौफनाक दास्तां

मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश का मौसम सामान्य रहेगा. कही भी बारिश होनी की संभावना नहीं है. महीने के शुरुआत में कई जिलों का तापमान 30 से 35 डिग्री तक रहने की संभावना जताई जा रही है. अब प्रदेश में पारा तेजी से बढ़ेगा, जिससे लोगों को तेज धूप और चुभने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत में एक और बीवी ‘बेवफा’: पंचायत सहायक बनते ही महिला ने दिया पति को धोखा, आशिक ने भी दी जान से मारने की धमकी

वहीं बात की जाए तो फिलहाल अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, वाराणसी, आगरा, अलीगढ़, मिर्जापुर, सोनभद्र, सीतापुर, बहराइच, हमीरपुर, बांदा, देवरिया, बलिया, गोरखपुर, बरेली, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है. बुधवार को सबसे अधिक तापमान बांदा में 35 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं राजधानी लखनऊ में भी 32 डिग्री तापमान दर्ज किया गया.