Gold silver Price Today: वायदा बाजार (MCX) में आज सोना 1,000 रुपये बढ़कर 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी 5,000 रुपये बढ़कर 2.71 लाख रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
होली के बाद सोने की कीमतों में गिरावट आ रही है। 5 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹164,650 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। मुंबई में यह कीमत ₹164,500 प्रति 10 ग्राम है।
इंटरनेशनल कीमतों की बात करें तो, रॉयटर्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में तेजी आई है। इजराइल-ईरान युद्ध के कारण मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव ने सेफ-हेवन एसेट के तौर पर सोने की डिमांड बढ़ा दी है।
इंटरनेशनल मार्केट में सोने का स्पॉट प्राइस 0.8 परसेंट बढ़कर $5,176.69 प्रति औंस हो गया। अप्रैल डिलीवरी के लिए US गोल्ड फ्यूचर्स भी 1 परसेंट बढ़कर $5,186.30 प्रति औंस हो गया।
28 फरवरी, 2026 को इजराइल और यूनाइटेड स्टेट्स ने ईरान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान किया और एयरस्ट्राइक शुरू कर दिए। कुछ ही घंटों में ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए।
ईरान ने मिडिल ईस्ट के कई देशों पर भी हमला किया है। ईरान के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई, इज़राइली हमले के पहले ही दिन मारे गए थे।
देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के रेट
दिल्ली में सोने का भाव: दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 164,650 प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोने का भाव 150,940 प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: अभी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने का भाव 150,790 प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव 164,500 प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत 164,500 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 150,790 प्रति 10 ग्राम है।

- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

