अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र अंतर्गत काई नदी से गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। घटना डेहरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के समीप की बताई जाती है और मृतक की पहचान देवरिया गांव निवासी विजय शर्मा के 21 वर्षीय पुत्र विपुल शर्मा के रूप में हुई है।
संदिग्ध अवस्था में मिला शव
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार नदी से बरामद शव के दोनों हाथ एक काले टीशर्ट से बंधे हुए थे और मुंह में भी खून के निशान दिखे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बीते 2 मार्च से हीं बिना सूचना के घर से गायब था, जिसको लेकर उसकी काफी खोज भी नहीं की जा रही थी। परिजनों के अनुसार डेहरी मुफस्सिल थाने को तीन मार्च को हीं गुमशुदगी की सूचना दी गई थी, लेकिन होली के कारण मामला दर्ज नहीं हो पाया था। इसके बाद गुरुवार को नदी से युवक का शव बरामद हुआ।
छानबीन में जुटी पुलिस
वहीं, सूचना पर पहुंची डेहरी मुफस्सिल थाने की पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला तथा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया। साथ हीं फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर कई साक्ष्य जुटाए हैं और मामले की जांच में जुट गई है।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता विजय शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र टेंट पंडाल में कार्य करता था। इनके अनुसार विपुल मानसिक रूप से थोड़ा बीमार था और पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। हालांकि परिजनों ने किसी से दुश्मनी की बात से इनकार किया है, लेकिन आशंका जताई कि उनके पुत्र की हत्या कर अपराधियों ने शव को नदी में डाल दिया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मामले में डेहरी मुफस्सिल थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि देवरिया गांव के समीप नदी से एक युवक का संदिग्ध अवस्था में शव बरामद हुआ है। घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर सबूत जुटाए गए हैं और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ें- Bihar Crime: होली खेलने ससुराल गए 3 दोस्तों को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

