सिद्धार्थ शरद/वैशाली। जिले में सोशल मीडिया पर हथियार चमकाकर दहशत फैलाना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। वैशाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रील बनाने के शौकीन एक आरोपी को अवैध हथियारों के जखीरे के साथ धर दबोचा है।
सोशल मीडिया रील से हुई पहचान
मामला बराटी थाना क्षेत्र का है, जहां सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। वीडियो में युवक खुलेआम पिस्टल लहराकर कानून को चुनौती दे रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) संजीव कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद
एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास कुमार उर्फ विकास शुक्ला (पिता- प्रमोद कुमार शुक्ला) के रूप में हुई है, जो तीतरा (वार्ड 11) का निवासी है। पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक दोनाली बंदूक, 12 बोर की 33 जिंदा गोलियां एवं 13 खाली खोखे, एक पिस्टल नुमा एयर गन, 180 ml विदेशी शराब, सामान बरामद किया गया।
पुलिस की सख्त चेतावनी
इस सफल ऑपरेशन का नेतृत्व बराटी थाना अध्यक्ष और सब-इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वैशाली पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन न करें। पुलिस की आईटी सेल ऐसी गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही है और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

