Jaipur News: जयपुर में आज जुम्मे की नमाज के दौरान एक मस्जिद की पुरानी दीवार गिर गई। दीवार गिरने से नमाज पढ़ने आए दर्जन भर नमाजी चपेट में आ कर घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने तत्काल राहत कार्य चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

जयपुर के भट्टा बस्ती थाना क्षेत्र में एक पुरानी मस्जिद में आज जुम्मे की नमाज के लिए नमाजी जुटे हुए थे। नमाज के दौरान एक मस्जिद की पुरानी और जर्जर दीवार अचानक नमाजियों पर गिर गई। जिससे नमाज पढ़ रहे दर्जन भर नमाजी घायल हो गए। शुक्रवार की नमाज होने की वजह से मस्जिद में काफी संख्या में लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दीवार के पास उपस्थित लोग सीधे मलबे के नीचे दब गए।
दिवार गिरने की आवाज और चींख-पुकार मचने से आसपास के लोग भी मौके पर दौड़ पड़े और भट्टा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पहले कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें स्थिति गंभीर होने पर वहां से रेफर कर एसएमएस ट्रामा सेंटर अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही एसएमएस ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों की टीम अलर्ट हो गई। यहां 11 घायलों का इलाज इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है जबकि एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। भट्टा बस्ती इलाके में घटना के बाद तनाव फैलने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन के द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘ऑपरेशन गजब-उल-हक’ 527 अफगान तालिबान मारे गए, 755 के घायल होने का भी दावा किया पाकिस्तान ने
- 7 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर बेलपत्र ॐ और चंद्र अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 7 March: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- Bihar Morning News : जदयू कार्यालय में बैठक, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, निशांत कुमार की जदयू में एंट्री, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- 7 March History : अलेक्जेंडर बेल ने टेलीफोन का पेटेंट लिया… अभिनेता अनुपम खेर का जन्म… सुनील गावस्कर ने 10,000 टेस्ट रन किए पूरे… जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
