न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

7 मार्च महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर बेलपत्र ॐ और चंद्र अर्पित कर बाबा महाकालेश्वर का आभूषणों से दिव्य श्रृंगार, 

मौके पर ही दम तोड़ दिया

दरअसल घटना भालूमाड़ा के गेट दफाई मुख्य सड़क 25 वर्षीय युवक भानू घर की गली से निकलकर मुख्य सड़क पर आ रहा था, तभी सामने से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि भानू शुक्ला पुत्र शंकर शुक्ला, निवासी गेट दफाई भालूमाड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

गिरफ्तार चालक छत्तीसगढ़ के कोरबा निवासी

थाना प्रभारी विपुल शुक्ला ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कोतमा स्वास्थ्य केंद्र कर शव परिजनों को सौंप दिया हैं। हादसे के बाद कार चालक मयंक सिंह पुत्र शैलेंद्र सिंह, निवासी विकासनगर कोतमा को हिरासत में ले लिया है। ज्ञात हो कि मयंक सिंह कोरबा, छत्तीसगढ़ में एक खदान में काम करता है और वहीं से आ रहा था। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m