Jaipur Airport: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आगामी 29 मार्च से ‘समर फ्लाइट शेड्यूल’ लागू होने जा रहा है। इस नए बदलाव के कारण जयपुर से संचालित होने वाली करीब 15 फ्लाइट्स बंद होने की आशंका है। पर्यटन सीजन खत्म होने और गर्मियों में यात्रियों की कमी को देखते हुए एयरलाइंस अपने परिचालन में कटौती कर रही हैं।

वर्तमान में जयपुर से रोजाना 26 शहरों के लिए औसतन 66 फ्लाइट्स उड़ान भरती हैं, लेकिन समर शेड्यूल में यह संख्या घटकर 53 रह सकती है। सबसे बड़ा असर राजस्थान के भीतर की कनेक्टिविटी पर पड़ेगा जैसलमेर, जोधपुर और बीकानेर की फ्लाइट्स बंद होने की संभावना है। इसके बाद जयपुर केवल 23 शहरों से ही सीधा जुड़ा रहेगा। सबसे ज्यादा असर मुंबई रूट पर दिखेगा, जहाँ वर्तमान की 14 फ्लाइट्स में से 5 बंद हो सकती हैं।
हालांकि नवी मुंबई और गुवाहाटी के लिए एक-एक नई फ्लाइट शुरू हो सकती है। राहत की बात यह है कि पिछले साल (2025) के समर शेड्यूल की तुलना में इस बार 6 फ्लाइट्स अधिक रहेंगी और 100 से ज्यादा एयरक्राफ्ट मूवमेंट दर्ज किए जाएंगे। अंतिम मंजूरी अभी डीजीसीए (DGCA) से मिलना बाकी है।
पढ़ें ये खबरें
- पश्चिमी सिंहभूम जिले में मानवता शर्मसार! नवजात की डेडबॉडी कागज के डिब्बे में रखकर घर ले जाने को मजबूर हुआ पिता
- सड़क किनारे बाइक के नीचे दबा मिला युवक का शवः हत्या या हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
- निशांत कुमार का जेडीयू दफ्तर में शाही स्वागत, हाथी, घोड़े और फूलों की बारिश, डिप्टी CM बनने की चर्चा के बीच मेगा लॉन्चिंग
- गेर में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन यादव: जमकर उड़ाया रंग-गुलाल, यहां देखें उनके अनोखे अंदाज से भरे PHOTOS
- गरीब से भाजपा का कोई वास्ता नहीं…घोड़े-खच्चरों के संचालन को लेकर हरीश रावत का तीखा हमला, धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

