निशांत राजपूत, सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। छिड़िया पलारी ग्राम पंचायत के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को 15 हजार रुपये की घूस लेते हुए जबलपुर EOW की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। फरियादी शिवचरण नागवंशी अपना पुराना झोपड़ा तोड़कर पक्का टीन शेड का मकान बना रहा था, जिसके लिए भवन निर्माण की NOC देने के एवज में सरपंच ने उससे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।  

READ MORE: शादी का झांसा देकर युवती से बनाए संबंध, दबाव बनाने पर किया इनकार, आरोपी गिरफ्तार

रिश्वत मांगने पर फरियादी ने EOW में इसकी शिकायत दर्ज करवाई थी और फरियादी की शिकायत पर जबलपुर EOW ने योजना बनाकर कार्रवाई की और सरपंच को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। फिलहाल EOW टीम प्रकरण दर्ज करने के बाद आगे की जांच में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m