MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 15 मार्च को बुरहानपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे नेपानगर में 363 करोड़ 82 लाख रुपये के 127 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन करेंगे। नेपानगर के नेहरू स्टेडियम में जनजातीय सम्मेलन आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और संवाद होगा। कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा व वन विभाग की विकास प्रदर्शनी लगेगी। पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत हितलाभ वितरण होगा
CM के आज के कार्यक्रम
तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन रविवार दोपहर 12 बजे बुरहानपुर के नेपानगर पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे नेपानगर से इंदौर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री इंदौर से गुजरात के कच्छ जाएंगे। इंदौर एयरपोर्ट से दोपहर 2:55 बजे गुजरात के कच्छ जिले के लिए रवाना होंगे। शाम 4 बजे कच्छ के भुज पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात 9:20 बजे एयरपोर्ट भुज से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में स्थानीय कार्यक्रम हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम दिल्ली में ही करेंगे।
खातेगांव दौरे पर शिवराज सिंह
केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज खातेगांव दौरे पर रहेंगे। वे दोपहर 12:30 बजे के आसपास हेलीकॉप्टर से खातेगांव पहुंचेंगे। इसके बाद प्रशासनिक समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। दोपहर 1:30 बजे रेस्ट हाउस ग्राउंड पर जनपद पंचायत खातेगांव के नवीन भवन का भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम में विधायक समेत जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
UGC कानून को लेकर प्रदर्शन
भोपाल में सवर्ण समाज और करणी सेना परिवार UGC कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन करेगी। शहर के खुशी लाल ग्राउंड में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह प्रदर्शन सुबह 10 से शुरू होगा।
नेशनल लोक अदालत में 27,254 प्रकरणों का निराकरण
मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर शनिवार को जिला न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। जहां 27 हजार 254 लंबित और विचाराधीन प्रकरणों का निराकरण किया गया। इस दौरान पक्षकारों को 57 करोड़ 16 लाख 88 हजार 328 रुपए की मुआवजा और समझौता राशियों के अवार्ड पारित कर राशियां दिलाई गईं।
राजधानी के इन इलाकों में बिजली रहेगी गुल
राजधानी भोपाल के लगभग 40 इलाकों में आज रविवार को बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में मेंटेनेंस के चलते 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक आम्र विहार, निर्मला देवी गेट, डीके हनी होम्स, स्वागत बंगलो और वरुण नगर। दोपहर 10 से दोपहर 1 बजे तक भारत टॉकीज चौराहा, पातरा रोड, गौर मार्केट, पटेल नगर, गुरुद्वारा रोड, अल्पना तिराहा, रजगालिया कॉलोनी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक वन भवन, नर्मदा भवन, एरिगेशन कॉलोनी, निशातपुरा, शारदा नगर, फिरदोश नगर, अर्जुन नगर, शीतल नगर, श्री नगर, नारियलखेड़ा, पीजीबीटी रोड, गौतम नगर, बृज विहार कॉलोनी, संत कंवरराम कॉलोनी। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक शारदा कुंज, सागर स्टेट, पद्मनाथ नगर, अभिरुचि कॉलोनी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ओल्ड सुभाष नगर और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मछना कॉलोनी, तुलसी नगर स्थित थर्ड स्टॉप, सिद्धेश्वरी नगर और शिवानी कॉम्पलेक्स इलाके में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

