कुंदन कुमार/पटना। बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे। कौन सी पार्टी के बड़े नेता क्या बयान दिए। इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं। वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम।
कांग्रेस का पुतला दहन कार्यक्रम आज, (समय-दोपहर 12: 30 बजे)
बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर कल हुए चुनाव में एनडीए ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव में वोटिंग के लिए महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंच पाए थे। वोट नहीं करने वालों में ढाका से राजद विधायक फैजल रहमान और कांग्रेस के तीन विधायक मनिहारी के मनोहर प्रसाद सिंह, वाल्मीकिनगर के सुरेंद्र कुशवाहा एवं फारबिसगंज के मनोज विश्वास शामिल हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने उनके विधायकों को बंधक बना लिया और उन्हें वोट नहीं देने दिया। इसे लेकर आज मंगलवार (17 मार्च) को कांग्रेस नेताओं द्वारा 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय , सदाकत आश्रम के गेट के सामने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित है, जहां वे एनडीए सरकार के वोट चोर, विधायक चोर नीति के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा कार्यालय में जश्न का आयोजन, (समय-सुबह 11 बजे)
कल हुए राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी। चुनाव में एनडीए के सभी 202 विधायकों ने मतदान कर अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाई। वहीं, महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने नहीं पहुंचे, जिससे पांचवी सीट पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि संख्या बल के आधार पर पहले से ही एनडीए के चार उम्मीदवारों की जीत तय थी। इस शानदार जीत के लिए भाजपा कार्यालय में आज सुबह 11 बजे भाजयुमो द्वारा जीत का जश्न मनाया जाएगा। इस दौरान पार्टी के कई बड़े विधायक और मंत्री भी मौजूद रह सकते हैं। जीत के जश्न के साथ ही भाजपा बिहार में अपने शक्ति को भी दिखाने का काम करेगी।
राजद कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन, (समय-दोपहर 1 बजे)
राजद कार्यालय में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर एक बजे आयोजित की गई है, जिसमें पार्टी के पदाधिकारी राज्यसभा चुनाव को लेकर अपनी राय मीडिया के सामने रख सकते हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में राजद उम्मीदवार अजय धारी सिंह को हार का सामना करना पड़ा है। महागठबंधन के 4 विधायक वोट देने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचे। इनमें से राजद के एक और कांग्रेस के 3 विधायक शामिल थे।
ये भी पढ़ें- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का बयान, कहा-बीजेपी ने हमारे विधायकों को धमका कर वोट देने से रोका
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

