फरीदकोट : फरीदकोट में उस समय अफरा तफरी मच गई जब CNG गैस लीकेज की खबर सामने आई. खबर है कि कोटकपूरा जैतो रोड पर गांव रोमाना अलबेल सिंह के पास गैस सप्लाई ले जा रही गाड़ी में बड़ी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे, इनके ही मेन पाइप में लीकेज होने से गैस का रिसाव होने लगा. बड़े मुश्किल से इस विपरीत परिस्थिति से निपटा गया और बड़ा हादसा होने से टला.

इस घटना का पता चलते ही DSP जैतो इकबाल सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए. हालात को देखते हुए उन्होंने आसपास के करीब 2 km के इलाके को खाली करवाया.गाड़ी के ड्राइवर की मदद से गाड़ी में लदे 40 गैस सिलेंडर के वाल्व बंद करके एक बड़ा हादसा टल गया. इसके साथ ही मौके पर पहुंचे ही उन्होंने पहले ट्रैफिक को डायवर्ट किया. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में 40 गैस सिलेंडर थे, जिनमें करीब 400 kg गैस भरी हुई थी. जब गैस लीक हुई, तो गाड़ी के ड्राइवर ने बहुत बहादुरी से काम लिया और सभी सिलेंडर के वाल्व बंद कर दिए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. आसपास के लोगों को जब यह पता चला कि 40 गैस सिलेंडर गाड़ी में हैं और लीकेज है तो सभी में बेहद डर का माहौल बन गया है.
लोगों में मची सनसनी
जैसे ही लीकेज की खबर लोगों तक पहुँची लोगों में सनसनी फैल गईं. पुलिसबल आते ही उस इलाके के लोगों को वहां से कहीं दूर जाने को कहा. ऐसी परिस्थिति में प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि वह क्या करें. लोगों ने अपनी जान बचाते हुए खद को तो हटा लिया लेकिन उन्हें उनके घर, दुकान और अपने सामान की चिंता सता रही थी.अच्छी बात यह रही कि ड्राइवर की समझ और पुलिस की मदद से समय से इस बड़ी दुर्घटना को रोका गया और सभी सुरक्षित है.
पंजाब में सिलेंडर को लेकर मचा है हाहाकार
बता दें कि खाड़ी देशों में बने युद्ध के हालात के कारण देश भर में रसोई गैस की किल्लत बनी हुईं है. यही हाल पंजाब में भी देखने को मिल रहा है. पंजाब में भी रसोई गैस की किल्लत को देखते हुए पंजाब सरकार हरकत में आ गई है. सरकार ने कालाबाजारी पर निगरानी और कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सिलेंडर की किल्लत के बारे में खाद्य आपूर्ति मंत्री से चर्चा कर वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट ली थी. वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर के बारे में विधानसभा में मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि आने वाली दिनों में पंजाब में करीब 10 हजार शादियां होनी वाली हैं और लोगों को यह चिंता सता रही है कि बिना रसोई गैस सिलिंडर ये शादियां कैसे निपटेंगी, हालांकि की सरकार सभी को आश्वासन देती नजर आ रही है. इसके स्थान ही कालाबाजारी करने वालों पर नजर रखने के लिए टीम काम कर रही है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

