पठानकोट। पंजाब के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज पठानकोट के दीनानगर स्थित तंगोशाह-भोआ गैस एजेंसी पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान एजेंसी के बाहर कड़कड़ाती धूप और अव्यवस्था के बीच बुजुर्गों और महिलाओं की लंबी कतारें देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया।
मंत्री कटारूचक्क जब अचानक एजेंसी पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि लोग सुबह से ही अपने नंबर का इंतजार कर रहे थे। जब उन्होंने एजेंसी के गोदाम (स्टोरेज) की जांच की, तो वहां भारी मात्रा में गैस सिलेंडर भरे हुए पाए गए। एक तरफ जनता सिलेंडरों के लिए भटक रही थी और दूसरी तरफ एजेंसी स्टॉक दबा कर बैठी थी। इस लापरवाही को देख मंत्री ने मौके पर ही कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई।
मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने दो टूक शब्दों में कहा कि उनका पूरा विधानसभा क्षेत्र उनके परिवार की तरह है और वह अपने बुजुर्गों या महिलाओं का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्ग और माताएं अपने हक के लिए घंटों लाइनों में लगे रहें और अंदर स्टॉक भरा रहे, यह कतई स्वीकार्य नहीं है।

सख्त कार्रवाई के आदेश
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को गैस एजेंसी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से सख्त कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि एलपीजी की सप्लाई में किसी भी तरह की कालाबाजारी या कृत्रिम कमी पैदा न की जाए।
- ऑपरेशन तलाश : चार हजार लापता लोगों को ढूंढ लाई छत्तीसगढ़ पुलिस, महीनेभर में मिली बड़ी कामयाबी
- पश्चिम बंगाल में BJP की प्रचंड जीत पर बोले मोदी- गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, घुसपैठियों पर होगा सख्त एक्शन
- CSMCL ओवरटाइम भुगतान मामला : ACB-EOW ने मैनपावर स्कैम में 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विशेष कोर्ट ने 11 मई तक कस्टोडियल रिमांड पर भेजा
- स्वामी श्री महेश चरण दास महाराज का देवलोक गमन, CM डॉ. मोहन ने जताया शोक, बताया अपूरणीय क्षति
- मंगल पांडेय की खाली सीट पर अरविंद शर्मा का कब्जा: निर्विरोध चुने जाने के बाद सीएम सम्राट ने दी शुभकामनाएं

