पश्चिम सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में रिश्ता एक बार फिर खून से लाल हुआ है। यहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता एवं छोटी मां को घर बनाने के विवाद को लेकर डंडे से मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही पिता की मौत हो गई, जबकि छोटी मां को उचित इलाज के लिए सदर अस्पताल चाईबासा रेफर किया गया है। एक मामूली पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी, जबकि बीच-बचाव करने आई सौतेली मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया.

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम के कुमारडुंगी में बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी. बीच-बचाव करने आई सौतेली मां को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. घटना के बाद आरोपी फरार है.

यह घटना कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के बाईहातू गांव की है, जहां घर के आंगन में नए घर के निर्माण को लेकर पिता सत्यवान पान और उनके बेटे प्रकाश पान के बीच विवाद शुरू हुआ. जानकारी के अनुसार, घटना करीब सुबह के नौ बजे की बताई जा रही है। उस वक्त कुमारडुंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाईहातु गांव के बालिबांध टोला निवासी सत्यवान पान एवं बड़े बेटे प्रकाश पान के बीच विवाद उत्पन्न हो गई। विवाद आंगन में सरकारी आवास बनाने को लेकर निकली। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर बेटे प्रकाश पान ने पास में रखा डंडा उठा लिया और अपने ही पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

जब उसकी सौतेली मां यशोदा देवी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपी ने उन पर भी जानलेवा हमला कर दिया. हमले में यशोदा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें तुरंत बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

सूचना मिलते ही कुमारडुंगी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक सत्यवान पान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने आरोपी बेटे प्रकाश पान की गिरफ्तारी के लिए इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है. पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना पारिवारिक विवाद का परिणाम है, जो अचानक हिंसक रूप ले बैठा. स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m