राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। ईरान-इजराइल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध से गैस सिलेंडरों के वितरण को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। अब होटल्स, रेस्टोरेंट और केटर्स को कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। ढाबों और स्ट्रीट फूड वेंडर्स को भी कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे।

मंगलवार से फिर सप्लाई शुरू हुई

जानकारी के अनुसार मंगलवार से फिर सप्लाई शुरू हुई हो गई है। होटल, रेस्टोरेंट और केटर्स को 9 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेंगेष वहीं ढाबा, स्ट्रीट फूड वेंडर्स को 7 प्रतिशत कॉमर्शियल सिलेंडर मिलेंगे। पिछले दो सप्ताह से दिक्कत आ रही थी। कैटेगरी के हिसाब से आवंटन प्रतिशत तय हुआ है।

किसे कितना प्रतिशत आवंटन

  • शैक्षणिक संस्थाएं और चिकित्सा संस्थानों को मांग के अनुसार 100 प्रतिशत
  • शैक्षणिक संस्थाएं और चिकित्सा संस्थानों के लिए 30 प्रतिशत आवंटन रखा गया
  • आवश्यक सेवाओं के लिए 35 प्रतिशत आवंटन
  • होटल, रेस्टोरेंट, केटर्स- 9 प्रतिशत आवंटन
  • ढाबा, स्ट्रीट फूड वेंडर- 7 प्रतिशत आवंटन
  • उद्योग- 5 प्रतिशत आवंटन
  • अन्य उद्योग एवं अन्य- 5 प्रतिशत आवंटन

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m