Bihar News: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज सोमवार (30 मार्च) को लोकसभा में देश की आंतरिक सुरक्षा पर चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर तीखा हमला बोला। उन्होंने यह आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में नक्सलवाद को पनपने का मौका मिला और आदिवासियों को जानबूझकर विकास से दूर रखा गया। शाह के इस बयान पर बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।
गिरिराज ने राहुल गांधी को बताया अर्बन नक्सल
बीजेपी नेता और बिहार के बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने अमित शाह के इस बयान पर कहा कि, उन्होंने सच्चाई तथ्यों के साथ रखा है कांग्रेस नक्सलवाद और आतंकवाद की जननी है और जननी होते-होते अभी के नेता राहुल गांधी खुद अर्बन नक्सल बन गए हैं।
शाह के भाषण पर रवि शंकर प्रसाद का बयान
वहीं, पटना साहिब से सांसद रवि शंकर प्रसाद ने अमित शाह के बयान पर कहा कि, नक्सलवाद को लेकर जो भाषण था, वो ऐतिहासिक था वो अविसमस्णीय था वो सर्वव्यापी था और नक्सलवाद को कांग्रेस ने आगे बढ़ाया। आज गृह मंत्री ने दिखा दिया कि सोनिया गांधी के सलाहकार परिषद में कितने नक्सली बैठे थे, तो उनका बहुत अभिनंदन कि उन्होंने देश के सामने ने सब स्पष्ट किया है।
जल्द होगा नक्सलवाद का खात्मा- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 75 वर्षों में से 60 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही, लेकिन उसने कभी भी नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के आदिवासियों के कल्याण के लिए गंभीर कदम नहीं उठाए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि, नक्सलवाद केवल गरीबी के कारण नहीं फैला, बल्कि एक खास वामपंथी विचारधारा के कारण इसे बढ़ावा मिला।
अमित शाह ने अपने संबोधन के दौरान यह भी दावा किया कि भारत अब नक्सलवाद के खात्मे की दहलीज पर खड़ा है। बता दें कि पिछले साल शाह ने घोषणा की थी कि देश में वामपंथी उग्रवाद 31 मार्च 2026 तक समाप्त हो जाएगा और इसके खिलाफ एक बड़ा अभियान नक्सलियों पर चलाया गया था।
ये भी पढ़ें- ‘तू बे-जोड़ बाड़ा हो….’, CM नीतीश के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, संतोष सुमन ने बताया वीर पुरुष
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

