CSK vs PBKS IPL 2026 : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सातवें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने हैं। चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ऐसे में CSK की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतर रही है, जिसकी कमान ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं।
CSK बनाम PBKS में किसका पलड़ा है भारी?
दोनों टीमों के बीच हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स का पलड़ा चेन्नई के खिलाफ भारी रहा है। PBKS ने CSK के खिलाफ पिछले सात में से छह मैच जीते हैं। हालांकि, चेपॉक चेन्नई का गढ़ रहा है, जिसकी वजह से पंजाब के लिए ये मैच आसान नहीं रहने वाला है।
चेपॉक की पिच
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहती है। यहां की सतह धीमी होती है, जिससे बल्लेबाजों और तेज गेंदबाजों को ज्यादा फायदा नहीं मिलता। ऐसे में पहले गेंदबाजी करना अक्सर बेहतर माना जाता है, हालांकि टारगेट का पीछा करना भी यहां संभव रहता है। बल्लेबाजों को यहां रन बनाने के लिए संभलकर खेलना पड़ता है और आईपीएल में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 160 रन के आसपास रहता है।
CSK और PBKS की प्लेइंग-11
CSK : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मैट हेनरी, खलील अहमद।
इम्पैक्ट प्लेयर: जेमी ओवरटन, राहुल चाहर, मैथ्यू शॉर्ट, रामकृष्ण घोष, गुरजपनीत सिंह।
PBKS : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जैवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर: सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्या, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हेमंत बरार।
कहां देखें लाइव मैच?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं, जहां दर्शक टीवी पर इस मैच का सीधा प्रसारण शाम 7:30 बजे से देख सकते हैं। वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग के लिए मुकाबला जियोहॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा, आप लल्लूराम डॉट कॉम पर भी मैच के लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

