Devdutt Padikkal: साल 2027 क्रिकेट फैंस और खिलाड़ियों के लिए खास होने वाला है, क्योंकि अगले साल क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ वनडे विश्व कप 2027 का रोमांच होगा. टीम इंडिया आखिरी बार 2023 में फाइनल में खिताब जीतने से चूक गई थी, लेकिन एक बार फिर वो इस खिताब को जीतने के लिए जी-जान लगा देगी. अगले साल होने वाले 50-50 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया एक स्थिर और आक्रामक टॉप-ऑर्डर की तलाश में है. इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर उस खिलाड़ी ने टीम इंडिया में एंट्री मार ली, जिसने हाल में घरेलू क्रिकेट में रनों की बारिश की थी और अब IPL 2026 में छक्कों की बारिश कर रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि बाएं हाथ के तूफानी बैटर देवदत्त पडिक्कल हैं.
बाएं हाथ का ये टॉप ऑर्डर बैटर जिस तरह से T20 (IPL) और वनडे (Domestic) दोनों प्रारूपों में खुद को ढाल रहा है, वो उन्हें एक ‘परफेक्ट पैकेज’ बनाता है. अगर उनका यह फॉर्म जारी रहता है, तो वह जल्द ही नीली जर्सी में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करते नजर आ सकते हैं.
Devdutt Padikkal ने मचाई तबाही
देवदत्त पडिक्कल ने IPL 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है. पहले ही मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 बॉल पर 61 रन और फिर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 50 रनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की. पहले दो मैचों में 55.50 की औसत से कुल 111 रन बना चुके हैं, जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट 201.82 का रहा है. पडिक्कल के ये आंकड़े इस बात की ओर इशारा करते हैं कि चाहे T20 हो या फिर वनडे, वो दोनों ही फॉर्मेट के लिए एक परफेक्ट बल्लेबाज हैं.
वनडे विश्व कप 2027 के लिए ठोका दावा
IPL 2026 में देवदत्त पडिक्कल के नाम की गूंज है. डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलते हुए पडिक्कल ने अपने बल्ले से ऐसी आग उगली है कि दिग्गजों ने उन्हें भविष्य का सुपरस्टार घोषित कर दिया है. दिनेश कार्तिक जैसे अनुभवी खिलाड़ी का मानना है कि पडिक्कल की तकनीक और शांत मिजाज उन्हें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टीम इंडिया का सबसे प्रबल दावेदार बनाता है. वो IPL 2026 के पहले दो मैचों में मैच जिताऊ पारियां खेल चुके हैं.
दिनेश कार्तिक ने तारीफ में क्या कहा?
दिनेश कार्तिक ने पडिक्कल की तारीफ में बड़ी बात कही. उन्होंने कहा, ‘मुश्किल पिच पर जहां रन बनाना आसान नहीं था, वहां इस खिलाड़ी ने गजब का खेल दिखाया. पडिक्कल ने बड़े शॉट खेलने की बजाय हालात के मुताबिक बल्लेबाजी करने का फैसला किया. जैसे ही उन्होंने एक चौका लगाया, आपने देखा होगा कि कैसे इस खिलाड़ी ने बल्लेबाजी गियर चेंज किया. उन्होंने क्रिकेटिंग शॉट्स खेलकर गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया. अगर ये खिलाड़ी ऐसे ही बल्लेबाजी करता रहा, तो पडिक्कल को टीम इंडिया से ज्यादा देर तक दूर रखना मुश्किल होगा. घरेलू क्रिकेट में भी पडिक्कल ने काफी रन बनाए हैं.’
घरेलू क्रिकेट में शतकों की बारिश
देवदत्त ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में 9 मैच खेलकर 90.62 की औसत से कुल 725 रन बनाए थे, जिसमें 4 शतक और 2 फिफ्टी शामिल थीं. वो सीजन के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. कर्नाटक के लिए उन्होंने ये रन बनाए थे. वहीं, देवदत्त पडिक्कल ने 6 मैचों की 10 पारियों में 60.33 की औसत से कुल 543 रन बनाए थे, जिसमें 2 शतक और 1 फिफ्टी शामिल थी. मतलब इन दोनों टूर्नामेंट्स में उन्होंने 15 मैच खेलकर 6 शतक लगाए थे.
कैसा है Devdutt Padikkal का लिस्ट A करियर
ओपनर देवदत्त पडिक्कल के लिस्ट ए यानी वनडे करियर की बात करें तो उनका औसत 82.23 है. पडिक्कल ने 41 लिस्ट A पारियों में 2796 रन ठोके हैं, जिसमें 13 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 92.61 है. टीम इंडिया को साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है और पडिक्कल का लक्ष्य यही होगा कि वो किसी तरह टीम इंडिया में जगह बनाएं और अगले साल देश का प्रतिनिधित्व करें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

