देहरादून. 14 अप्रैल को पीएम मोदी उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर करारा तंज कसते हुए कुछ तीखे सवाल किए हैं. उन्होनें पीएम मोदी को केदरनाथ आने की बात कहते हुए चढ़ावा में मिले सोने में घोटाला होने का गंभीर आरोप लगाया है.

इसे भी पढ़ें- देशभक्ति का ये कैसा ‘मैडल’! 130 पर्यावरण बटालियन की दो कंपनियों को शिफ्ट करने के विरोध में पूर्व सैनिक, सरकार मौन, यशपाल आर्य ने उठाए गंभीर सवाल

गणेश गोदियाल ने कहा, प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इस साल केदारनाथ भी आएं और केदारनाथ से यह बताएं कि वहां जो सोने का गड़बड़झाला हुआ या देश के अन्य मंदिरों में सोने से जुड़े घोटाले हुए वो उनकी ही सरकार में क्यों हो रहे हैं? आपने कहा था पहाड़ की जवानी और पानी अब पहाड़ के काम आएगा.

इसे भी पढ़ें- मॉल में क्या चल रहा है? प्रशासन ने स्पा सेंटर में मारा छापा, ताला तोड़कर हुए दाखिल, अंदर में युवक और युवती…

आगे गणेश गोदियाल ने कहा, तो बताइए आज पहाड़ का युवा दर-दर की ठोकरें क्यों खा रहा है? अंकिता भंडारी मामले में आपकी चुप्पी क्यों है? सीबीआई जांच का क्या हुआ और वह वीआईपी कौन है? उत्तराखंड की जनता को आखिर कब तक झुनझुना पकड़ाकर सिर्फ वाहवाही लूटी जाएगी?