David Warner Arrested: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सिडनी के मारौब्रा इलाके में उन्हें ड्रंक एंड ड्राइविंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में उनका अल्कोहल स्तर कानूनी सीमा से लगभग दोगुना पाया गया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात वॉर्नर अपनी कार चला रहे थे, तभी पुलिस द्वारा लगाए गए रैंडम ब्रेथ टेस्ट के दौरान उन्हें रोका गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने टेस्टिंग साइट से पहले ही अपनी गाड़ी रोककर पार्क कर दी थी। इसके बाद ट्रैफिक और हाईवे पेट्रोल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू की।
न्यू साउथ वेल्स पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ही वॉर्नर के शरीर में शराब की मौजूदगी की पुष्टि हो गई। इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर मारौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां ब्रेथ एनालिसिस में उनका अल्कोहल स्तर 0.1 दर्ज किया गया, जो निर्धारित सीमा से करीब दोगुना है।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026: कब तक दिल्ली कैपिटल्स से जुड़ेंगे Mitchell Starc? सामने आ गई तारीख, अभी इतने मैच करेंगे मिस
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 5 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5:30 बजे मालाबार रोड, मारौब्रा पर चल रहे रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग अभियान के दौरान की गई। एक वाहन टेस्टिंग प्वाइंट से पहले रुक गया था, जिसके बाद अधिकारियों ने चालक की जांच की और पॉजिटिव परिणाम सामने आया। इस मामले में अब वॉर्नर को मई 2026 में अदालत में पेश होना होगा। हालांकि गिरफ्तारी के बाद वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान लौट चुके हैं।
वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया था संन्यास

डेविड वॉर्नर ने 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और फिलहाल फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सक्रिय हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले अचानक संन्यास का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। उस समय वह सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में पाकिस्तान के खिलाफ अपने आखिरी टेस्ट मैच की तैयारी कर रहे थे। फिलहाल उनका फोकस फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर है, लेकिन यह कानूनी मामला उनके लिए नई चुनौतियां खड़ी कर सकता है। अब सबकी नजर मई में होने वाली उनकी कोर्ट पेशी पर टिकी है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

