उधमसिंह नगर. गदरपुर में बुधवार को सड़क हादसा हो गया. जिसमें भारत-नेपाल मैत्री सेवा की बस पलट गई. इस हादेस में एक महीने की बच्ची समेत कई लोग घायल हुए हैं. ये बस हरिद्वार से नेपाल जा रही थी. इस बस में 65 लोग सवार थे. हादसा गोपाल नगर तिराहे के पास हुआ. बस में चालक दल के तीन सदस्य भी सवार थे. इनमें ज्यादातर लोग नेपाल के डांग जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी. इसी दौरान बस चालक को अचानक झपकी आ गई. चालक के नियंत्रण खोने के कारण बस सड़क से उतरकर पास के खाली खेत में जाकर पलट गई. बस के पलटते ही यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई और चारों ओर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

इसे भी पढे़ं : पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का शुभारंभ, देशभर के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

बताया जा रहा है कि जया भूटा (40 वर्ष) निवासी काठमांडू और धनश्री नेपाल (36 वर्ष) की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्र रुद्रपुर रेफर किया गया है. अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज जारी है. यात्रियों के मुताबिक बस संचालित करने वाली फर्म को सूचना दे दी गई है. फिलहाल यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है.