सोहराब आलम, मोतिहारी। जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक बार फिर दहेज लोभियों की क्रूरता ने एक विवाहिता की जान ले ली। 23 वर्षीय रूपा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे साफ तौर पर दहेज के लिए हत्या बताया है।
बुलेट की मांग कर रहे थे ससुराल वाले
मृतका के भाई ने बताया कि, उसकी बहन रूपा कुमारी की शादी वर्ष 2023 में बड़े धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे ससुराल वालों की ओर से दहेज में बुलेट (बाइक) की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर रूपा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था।
फांसी लगाकर हत्या का आरोप
परिजनों का आरोप है कि ससुराल वालों ने रूपा को फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। इतना ही नहीं, मृतका के गहनों को भी बेच देने का आरोप लगाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है। मृतका मूल रूप से पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
ये भी पढ़ें- पति ने ठुकराया, प्रेमी ने मक्के के खेत में किया कांड और फिर आर्केस्ट्रा में…
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

