जालंधर। जालंधर को अब नए डिप्टी कमिश्नर मिल गए हैं। वर्जित बलिया ने आज अपना पद संभाल लिया है। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से समानित किया गया। उन्होंने पद संभालने के बाद कहा कि जालंधर दोआबे का दिल है और यहां से मेरा पुराना रिश्ता है। अब जालंधर के लोगों को जमीनी स्तर पर काम कर यहां के लोगो को सुविधा देनी है।
पद संभाले के बाद डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि जालंधर को आगे बढ़ाना है। हमारी पहली प्राथमिकता लोगों के साथ मिलकर पंजाब सरकार की सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की है। लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे और पूरे टीम वर्क के साथ हम जिले बेहतर बना कर और आगे लेकर जाने की कोशिश करेंगे।

यहां से मेरा पुराना रिश्ता
डीसी वरजीत वालिया ने कहा कि उनका जालंधर के साथ पुराना रिश्ता रहा है क्योंकि मेरी एक साल की ट्रेनिंग जालंधर में ही थी। ट्रेनिंग के समय कोरोना महामारी का दौर था, बाढ़ आई थी हमने उस दौरान बहुत काम किया था। अब उसी अनुभव को लेकर हम जिले को और भी आगे लेकर जाएंगे। दोबारा यहां आ कर काम करना अच्छा लग रहा है।
- पाइपलाइन विवाद में खूनी संघर्ष, युवक की मौत; परिजनों का थाने के सामने प्रदर्शन
- एक रात, जब ईसीजी भी नसीब नहीं था… डॉ. शरत चंद्रा ने सुनाया 2005 का अनुभव, बताया- कैसे बदली उत्तर प्रदेश में हृदय के उपचार की तस्वीर
- CM से MP बनने पर बधाई क्यों? पप्पू यादव ने PM मोदी पर कसा तीखा तंज, बोले- लगता है साहब…
- शादी की खुशियां मातम में बदलीं: टेंट लगाते समय करंट लगने से किशोर की मौत
- बड़ी खबर: 900 करोड़ के JJM घोटाले में पूर्व IAS सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार, दिल्ली से दबोचे गए साहब, किरोड़ी बोले- अभी तो और भी नपेंगे!

