UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी का असर शुरू होने जा रहा है. मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जनपदों में लू चलने की चेतावनी जारी की है. अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, बरेली, फिरोजाबाद, मैनपुरी, और देवरिया में दोपहर के समय गर्म हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक 12 अप्रैल को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इन हवाओं के कारण गर्मी और ज्यादा महसूस होगी और लोगों को लू जैसे हालात का सामना करना पड़ सकता है. राजधानी लखनऊ में 12 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि आने वाले दिनों में यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है.

इसे भी पढ़ें : Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 12 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन

विशेषज्ञों के अनुसार कानपुर में भी आसमान साफ रहने से तेज धूप और गर्मी बढ़ेगी. पिछले तीन दिनों में तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. इधर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश का असर पूरी तरह से खत्म हो चुका है. यहां 12 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ शुष्क हवाएं चलेंगी.