यूनाइटेड स्टेट सेंट्रल कमांड ने ऐलान किया है कि 13 अप्रैल (सोमवार) सुबह 10 बजे से ईरान के बंदरगाहों पर नाकेबंदी शुरू होगी. CENTCOM के मुताबिक, ये नियम हर देश के जहाजों पर बराबर लागू होगा. जो भी जहाज ईरानी पोर्ट्स या तटीय इलाकों में आएंगे या जाएंगे, उन पर यह पाबंदी लागू रहेगी. सेंट्रल कमांड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करके बताया कि ईरान के सभी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों पर नाकेबंदी लागू की जाएगी. यह फैसला राष्ट्रपति के ऐलान के मुताबिक लिया गया है.

ट्रंप की घोषणा से रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर तनाव बढ़ गया है। वैश्विक तेल शिपमेंट के लिए एक प्रमुख मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर फिलहाल ईरान का नियंत्रण है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह बंद किया जाएगा। ट्रंप ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को तत्काल रोकने आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में यातायत की पूरी तरह से नाकेबंदी की जाएगी। ट्रंप का यह आदेश इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की सीजफायर समझौते पर बातचीत फेल होने के बाद आई है।

CENTCOM ने साफ किया कि Strait of Hormuz से गैर-ईरानी बंदरगाहों के लिए आने-जाने वाले जहाजों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी. साथ ही व्यापारिक जहाजों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक ‘नोटिस टू मेरिनर्स’ (आधिकारिक सूचना या अलर्ट) पर नजर रखें और Gulf of Oman व होर्मुज स्ट्रेट के पास काम करते समय चैनल 16 पर अमेरिकी नौसेना से संपर्क में रहें.

डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार शाम को कहा है कि अमेरिकी नेवी तत्काल प्रभाव से अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने या उससे बाहर निकलने की कोशिश करने वाले जहाजों की नाकेबंदी शुरू करेगी। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल लगाने की चर्चा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट में कहा कि होर्मुज स्ट्रेट का ब्लॉकेड तुरंत प्रभावी होगा। दुनिया में सबसे बेहतरीन यूनाइटेड स्टेट्स की नेवी को मैंने यह निर्देश दिया है कि वह अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र में ऐसे हर जहाज को खोजे और रोके, जिसने ईरान को कोई फीस दी हो। ऐसे जहाज को खुले समुद्र में सुरक्षित मार्ग नहीं मिलेगा।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को बताया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से हर दिन 10 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला लिया है। इसके लिए ईरान एक जहाज से दो मिलियन डॉलर की फीस लेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार (12 अप्रैल) को Truth Social पर कहा कि अमेरिका जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को रोकना शुरू करेगा. उन्होंने कहा कि खास निशाना उन जहाजों पर है जो इलीगल टोल दे रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के एक बड़े हिस्से की एनर्जी सप्लाई के लिए अहम समुद्री रूट है। 28 फरवरी को किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने इस समुद्री गलियारों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m