राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर जमकर हमला बोला है. संजय राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर तंज किया है. उन्होंने कहा है कि हमारी पड़ोसी मुल्क के गरीब प्रधानमंत्री इतने कंगाल हो गए हैं कि इस्लामाबाद में किसी भी होर्डिंग या बैनर पर अपनी एक भी तस्वीर नहीं लगवा सके. अगर आपको सीखना है, तो हमारे बॉस से सीखिए. उनकी तस्वीरें हर जगह हैं. शौचालय, यूरिनल्स, पेट्रोल पंप और जहां चाहें, वहां हैं.
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पाकिस्तान के गरीब सेना प्रमुख आसिम मुनीर भी ऐसा नहीं कर पाए. उन्होंने पड़ोसी मुल्क के प्रधानमंत्री और सेना प्रमुख को अमेरिका-ईरान वार्ता को लेकर घेरा.
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक बार फिर अपने बयान से राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। इस बार उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर तंज कसते हुए उन्हें “कंगाल प्रधानमंत्री” तक कह दिया। राउत का यह बयान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सामने आया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। उनके इस बयान पर देशभर में चर्चा शुरू हो गई है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
संजय राउत ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर भी कटाक्ष करते हुए अपनी पोस्ट में कहा है कि उनके (पाकिस्तान के) गरीब जनरल आसिम मुनीर भी ऐसा नहीं कर पाए. संजय राउत ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि यह कैसे किया जाता है? अगर आपको सीखना है, तो हमारे बॉस से सीखिए. उनकी तस्वीरें हर जगह हैं. शौचालय, यूरिनल्स, पेट्रोल पंप और जहां चाहें, वहां हैं.
भारत में आतंकी हमले करने वाले सभी मोहरे पाकिस्तान में ही हैं. ईरान-अमेरिका बातचीत की मेजबानी कर रहे पाकिस्तान को अमेरिका ने शांतिदूत का सर्टिकफिकेट दे दिया है. सामना ने संपादकीय में लिखा कि यह बातचीत आतंकियों के प्रमुख केंद्र इस्लामाबाद में है. अमेरिकी कमांडो ने पाकिस्तान में घुसकर लादेन को मारा था.
संजय राउत ने सामना के संपादकीय में लिखा कि खुद को वैश्विक महाशक्ति समझने वाले अमेरिका को ईरान जैसे एक सामान्य देश ने कैसे सबक सिखाया, यह दुनिया देख रही है. ट्रंप ने जब एक रात में ईरान को नष्ट करने की धमकी दी, वहां के लाखों लोग सार्वजनिक संपत्ति की रक्षा के लिए मानव श्रृंखला बनाकर मैदान में उतर आए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

