शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर जारी हलचल के बीच सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से मिलने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी पहुंचे। राज्यसभा सीट और कांग्रेस पार्टी की ओर से उम्मीदवार को लेकर दोनों के बीच बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई है।

बंद कमरे में बनी रणनीति

बताया जाता है कि प्रदेश में संख्या के आधार पर राज्यसभा की एक सीट पर लॉबिंग करने में एमपी कांग्रेस के नेता जुटे है। इसी मुद्दे को लेकर बंद कमरे में रणनीति बनी है। इसी के साथ प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर सियासी गणित तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई है इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘टाइगर शो’: बाघिन P-142 के साथ नन्हे शावकों की मस्ती देख रोमांचित हुए पर्यटक

हार्स ट्रेडिंग को लेकर कांग्रेस नेता चिंतित

बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के अंदर राज्यसभा सीट को लेकर उठापटक जारी है। संभावित दावदारों के नाम पर चर्चा के पहले कई नेता अपनी दावेदारी को लेकर राय जाहिर कर चुके है। कांग्रेस के राज्यसभा चुनाव में सत्ताधारी पार्टी द्वारा सेंधमारी की आशंका है। पार्टी के कई नेताओं को कहना पड़ा है कि कांग्रेस में सब एकजुट है। फिर भी अंदर अंदर ही क्रास वोटिंग (हार्स ट्रेडिंग) का भय भी सता रहा है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m