रविंद्र कुमार भारद्वाज, रायबरेली. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर बछरावां क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में भोजपुरी गानों पर पेशेवर बालाओं द्वारा नृत्य करते हुए दिखाया गया है. इस दृश्य को देखकर अम्बेडकर विचारधारा से जुड़े सामाजिक संगठनों और कार्यकर्ताओं में खासा गुस्सा देखने को मिल रहा है. उन्होंने इसे बाबा साहब की जयंती के पावन अवसर का अपमान बताया और सवाल उठाया कि ऐसे कार्यक्रम कैसे आयोजित हो सकते हैं.
इसे भी पढ़ें- रक्षक बना भक्षकः पहले सिपाही ने युवती से की दोस्ती, फिर मिलने के बहाने बुलाकर किया रेप, जानिए खाकी वाले से ‘खलनायक’ बनने की पूरी वारदात
इस विवाद पर पूर्व विधायक रामलाल अकेला ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, यह वीडियो पूरी तरह गलत और एडिटेड है. असल गाना कुछ और था, लेकिन सोशल मीडिया पर जानबूझकर इसे बदलकर और तोड़-मरोड़कर वायरल किया जा रहा है. जो बच्चे नृत्य कर रहे हैं, वे हमारे ही आस-पास के गांव के स्थानीय बच्चे हैं, जो बाबा साहब की जयंती पर छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम करने आए थे.
इसे भी पढ़ें- ‘इन पर कभी भरोसा नहीं करना…’, अखिलेश ने BJP सरकार पर साधा निशाना, कहा- अगर इन्हें ताकत मिल गई तो ये संविधान को हमेशा के लिए खत्म कर देंगे
इस तरह की गलत अफवाह फैलाकर किसी की छवि खराब करना साफ तौर पर अपराध है. हम इस मामले में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. अकेला ने आरोप लगाया कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर वीडियो को विकृत करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं पूरे मामले को लेकर सामाजिक संगठनों का कहना है कि बाबा साहब की जयंती शिक्षा, जागरुकता, सामाजिक न्याय और सम्मान का दिन है. ऐसे अवसर पर मनोरंजन के नाम पर इस तरह के कार्यक्रम उनके आदर्शों के अनुरूप नहीं हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

