UP WEATHER TODAY. उत्तर प्रदेश में अब भीषण गर्मी की एहसास होने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी 16 अप्रैल को मौसम साफ रहेगा. कहीं भी आंधी और बारिश की संभावना नहीं है. मौसम साफ रहने के कारण आज लोगों को भारी गर्मी औऱ लू का एहसास करना होगा. अगले एक हफ्ते तक आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप रहेगी. वहीं तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने के आसार हैं. आने वाले कुछ दिनों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है.

इसे भी पढ़ें- योगी जी… आपके सिस्टम ने मार डाला! सुशासन सरकार में पुलिस ने नहीं दर्ज किया था रेप का केस, दलित युवती ने तंग आकर दी जान, तो ऐसे बेटी बचाएंगे ‘बाबा’?

मौसम विभाग के मुताबिक लखनऊ, उरई, मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), सहारनपुर, शामली, बागपत, हापुड़, बिजनौर, बरेली, आगरा, मथुरा, हाथरस, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया, मिर्जापुर और अयोध्या समेत यूपी के तमाम जनपदों में 40 डिग्री से अधिक तापमान रहेगा. 16 से 18 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरह से शुष्‍क रहेगा. हवा का रुख बदल सकता है. वहीं पूर्वी दिशा से आने वाली हवाओं से वातावरण में नमी घटेगी.

इसे भी पढ़ें- सम्मान के नाम पर ‘फूहड़ता’! बाबा साहब की जयंती पर भोजपुरी गाने पर लगे ठुमके, बवाल के बाद पूर्व विधायक ने पेश की सफाई

विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आसमान साफ रहेगा. इस दौरान बारिश या आंधी की चेतावनी नहीं है. 17 अप्रैल को पूरे प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और गर्मी में इजाफा होगा. रात और दिन के औसत तापमान में 6 से 8 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं प्रदेश में सबसे ज्यादा गर्म शहर की बात की जाए तो बांदा में 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.