कानपुर. हत्या की एक रूह कपां देने वाला मामला सामने आया है. जहां कलयुगी पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों की गला काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद खुद ही ने पुलिस को फोन कर मामले की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों की लाश बरामद कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें- मौत बांट रहा योगी सरकार का सिस्टम! भाई-बहन हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत, दूसरा लड़ रहा जिंदगी की जंग
बता दें कि पूरा मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के त्रिमूर्ति अपार्टमेंट फेज-टू का है. जहां बिहार का रहने वाला शशि रंजन मिश्रा अपने परिवार के साथ किराए में रहता था. शशि रंजन मिश्रा का मायके जाने को लेकर पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता था. मायके जाने के दौरान पत्नी अपनी दोनों बेटियों को पति के पास छोड़कर ही जाती थी. ऐसे में रविवार तड़के उसने अपनी जुड़वा बेटियों का चापड़ से गला रेत दिया.
इसे भी पढ़ें- चायवाले पर अत्याचार करके लखनऊ सरकार… अखिलेश यादव का योगी सरकार पर बोला तीखा हमला, जानिए ऐसा क्या बोल गए सपा सुप्रीमो?
वहीं खूनी वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को फोन कर जुड़वा बेटियों के कत्ल करने की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चियों की लाश बेड पर खून से लथपथ हाल में पाया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है. आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही खूनी वारदात के पीछे की असल वजह का पता चल सकेगा.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

