प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शिरकत की। जिले के हामूखेड़ी में 23 और कार्तिक मेला मैदान में 112 नवदंपत्तियों का विवाह और निकाह संपन्न हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां एक ओर नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया, वहीं सिंहस्थ 2028 को लेकर करीब 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी दी।
हामूखेड़ी में 23 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
हामुखेड़ी स्थित मंडी प्रांगण में एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें 23 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे । कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विशेष रूप से शिरकत कर नवदंपत्तियों को सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।
कार्तिक मैदान में 112 जोड़ों का विवाह
अक्षय तृतीया के मौके पर उज्जैन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 112 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सामूहिक विवाह समाज में समरसता और अपनत्व बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में इस योजना के तहत लाखों बेटियों के विवाह कराए जा चुके हैं और सैकड़ों करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है ।
ये भी पढ़ें: धार में अक्षय तृतीया पर सामूहिक विवाह: CM डॉ मोहन ने नव-दंपत्तियों को दी बधाई, जैन तीर्थ मोहनखेड़ा में आचार्य श्री नित्यसेन सूरीश्वरजी महाराज का लिया आशीर्वाद
58 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात
कार्यक्रम में नवदंपत्तियों को 49 हजार रुपए की सहायता राशि के साथ-साथ घरेलू उपयोग का सामान भी भेंट किया गया। खास बात ये रही कि पूरा आयोजन “जीरो वेस्ट इवेंट के रूप में किया गया। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने उज्जैन को लगभग 58 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें सबसे प्रमुख कार्य श्री महाकाल लोक में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2500 मीटर लंबे पैदल मार्ग पर शेड निर्माण है। करीब 13 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाला ये शेड श्रद्धालुओं को तेज धूप और बारिश से राहत देगा। जिससे उनकी यात्रा और अधिक सहज और सुरक्षित हो सकेगी।
ये भी पढ़ें: भव्य-दिव्य होगा ‘श्री परशुराम-श्री कृष्ण लोक,’ सीएम डॉ. यादव बोले- यहां आकर जनता को मिलेगा पुण्य
महाकाल लोक में बनने वाला शेड श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत
इसके अलावा हरसिद्धि से रामघाट मार्ग चौड़ीकरण, नीलगंगा और सोलह सागर के पुनर्जीवन, कालिदास उद्यान के विकास, और विक्रम कीर्ति परिसर के उन्नयन जैसे कार्यों का भी भूमिपूजन किया गया। अक्षय तृतीया पर उज्जैन में एक ओर जहां 112 जोड़े नए जीवन की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को भी रफ्तार मिल रही है। खासकर महाकाल लोक में बनने वाला शेड श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

