प्रदीप मालवीय, उज्जैन। एमपी के उज्जैन में आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में खेले गए इस मैच में जहां खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं सीएम ने विजेता और उपविजेता टीमों के लिए नगद पुरस्कार की घोषणा भी की।
उज्जैन के क्षीर सागर मैदान पर आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला खेल प्रेमियों के लिए खास रहा। रात 12 बजे तक मैदान में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे, जो शहर में खेल के प्रति जुनून को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देते हैं।
ये भी पढ़ें: आधी आबादी का सवाल-देशभर में बवाल: MP में किसने कितना दिया नारी शक्ति को तवज्जो ? जानें विधानसभा-लोकसभा और राज्यसभा में बीजेपी-कांग्रेस का टिकट वितरण और दलीय स्थिति
सीएम ने किया ये ऐलान
इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने विजेता टीम को 1 लाख रुपए और उपविजेता टीम को 51 हजार रुपए अतिरिक्त नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उज्जैन में खेल सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नानाखेड़ा स्टेडियम, माधव नगर मैदान और दशहरा मैदान के आधुनिकीकरण के साथ ही अब क्षीरसागर मैदान को भी आधुनिक स्टेडियम के रूप में विकसित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट, कुआं और काल: कुएं से गेंद निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत, जन्मदिन पर इकलौते बेटे की लाश देख तड़प उठी मां
21 सालों से हो रही प्रतियोगिता
12 से 19 अप्रैल तक चली इस प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फाइनल मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष हुआ, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम में बीजेपी सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री का आभार जताया और बताया कि यह टूर्नामेंट उनके पिता स्वर्गीय भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। इस बार प्रतियोगिता में महिला क्रिकेट मैच और मातृशक्ति सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

