प्रदीप मालवीय, उज्जैन। उज्जैन के सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया है। यह कार्रवाई उन्हेल चौराहा क्षेत्र में की जा रही है, जहां बिना अनुमति के निर्माण किया जा रहा था। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है और अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। निगम की ओर से पहले ही संबंधित लोगों को नोटिस दिया गया था, जिसके बाद आज यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
भवन अधिकारी राजकुमार राठौर के अनुसार, इस क्षेत्र में करीब 20 अवैध मकान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से आज 6 मकानों को हटाया जा रहा है। यह सभी निर्माण निर्माणाधीन घरेलू ढांचे थे, जिनमें अभी कोई रहवासी नहीं था। करीब 6 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बने अवैध स्ट्रक्चर को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अब तक कुछ ढांचे हटाए जा चुके हैं और कार्रवाई अगले कुछ घंटों तक जारी रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें: मौत की खदान! उज्जैन में दो किशोर डूबे, दोस्तों के साथ नहाने गए थे
मौके पर पुलिस बल तैनात है। वहीं नगर निगम की जेसीबी और रिमूवल गैंग कार्रवाई में जुटी हुई है। प्रशासन का कहना है कि सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम आयुक्त के निर्देश पर सिंहस्थ क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें: Special Report: आस्था की नगरी में अवैध शराब का साया, मां नर्मदा तट पर टूट रही मर्यादा
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

