कुंदन कुमार, पटना। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के लिए आज 23 अप्रैल को 152 सीटों पर सुबह से मतदान जारी है। मतदान के बीच मुर्शिदाबाद से बमबाजी की खबरें सामने आ रही हैं। चुनाव के दौरान हो रहे बमबाजी पर बिहार के डिप्टी सीएम बिजेंद्र प्रसाद यादव का बड़ा बयान सामने आया है।
पश्चिम बंगाल में बदलाव जरूरी- बिजेंद्र यादव
मीडिया से बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि, वहां की स्थिति खराब है। हम लोग चाहते है कि वहां बदलाव हो, जो कि जरूरी है। वहीं, जब उनसे यह सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव कहते है कि बिहार मे नई सरकार बनने पर अपराधी सम्राट हो गए हैं। इसपर बिजेंद्र यादव ने कहा कि तेजस्वी अपने क्या है? पहले यह उनसे पूछिए।
धरने पर बैठे हुमायूं कबीर
आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि, नओदा पुलिस ने मेरे समर्थक के खिलाफ कार्रवाई की, उन्हें घर में घुसकर मारा, उनपर जो लाठीचार्ज किया गया, यह नहीं होना चाहिए। चुनाव आयोग को इनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। इन्हें थाने से हटाना चाहिए और नए अफसर को तैनात करना चाहिए। हम तब तक धरने पर बैठे रहेंगे। आम जनता को चुनाव में भाग लेने का हक है, लेकिन वे नहीं भाग ले पा रहे। उन्हें डराया, धमकाया जा रहा है। TMC वाले जो गुंडागर्दी कर रहे हैं उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए, तभी हम धरने से उठेंगे।
सुबह 11 बजे तक 41.11% मतदान
चुनाव आयोग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार सुबह 11 बजे 41.11% मतदान किया गया है। मतादन के दौरान कुछ जगहों से हल्की झड़प और टीएमसी व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी की खबरें सामने आई हैं। वहीं, कुछ जगहों पर ईवीएम के खराब होने की भी बात सामने आई है। कुछ जगहों को छोड़ दे तो बाकी जगहों पर शांती से मतदान हो रहा है
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

