BJP Candidate Suvendu Sarkar Attack Video: पश्चिम बंगाल के पहले चरण का मतदान जारी है। पहले चरण के मतदान के दौरान व्यापक हिंसा हुई है। मुर्शिदाबाद में हुमायूं कबीर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पत्थरों और लाठी-डंडे से हमला किया। वहीं मालदा में चुनाव अधिकारियों से हाथापाई और जामुड़िया में लावारिस गाड़ी में ईवीएम मिलने जैसे मामले सामने आए। अब दक्षिण मिदनापुर में बीजेपी प्रत्याशी पर हमला हुआ है। दक्षिण मिदनापुर (South Midnapore) में कुमारगंज सीट से भाजपा कैंडिडेट सुवेंदु सरकार पर हमला हुआ है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के समर्थकों ने दौड़ा-दौड़ाकर सुवेंदु सरकार को पीटा। इस दौरान सुवेंदु जान बचाने के लिए भागते रहे।
सुवेंदु सरकार पर हमले का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि सुवेंदु हमले से बचने के लिए भाग रहे हैं। उनका सिक्योरिटी गार्ड उनके साथ है। इसके बावजूद भीड़ सुवेंदु को पीटती है।
. बताया जा रहा है कि सुवेंदु सरकार को सूचना मिली थी कि एक विशेष बूथ पर ‘बूथ जैमिंग’ की जा रही है। जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया। सुवेंदु सरकार ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी के गुंडों ने उन्हें पीटा। वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने सभी लोगों की तुरंत गिरफ्तारी करने के आदेश दे दिए हैं। चुनाव आयोग ने पुलिस को वीडियो में मारपीट कर रहे सभी लोगों को तुरंत गिरफ्तार करने का आदेश दिया है।
TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव किया
इधर मुर्शिदाबाद के नाओदा में आम जनता उन्नयन पार्टी (AUJP) के चीफ हुमायूं कबीर (Humayun Kabir) के कार्यकर्ताओं और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ है। TMC कार्यकर्ताओं ने हुमायूं कबीर के काफिले पर पथराव कर दिया। पथराव से हुमायूं कबीर की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए हैं। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रेजीनगर से AJUP उम्मीदवार हुमायूं कबीर के काफिले पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जानलेवा हमला किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टीएमसी कार्यकर्ताओं की बड़ी भीड़ ने अचानक हुमायूं कबीर की कार को घेर लिया। हमलावरों के हाथों में लाठियां, डंडे और ईंटें थीं। इसके बाद जानलेवा हमले कर दिया। पथराव से हुमायूं कबीर की गाड़ी समेत कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। सुरक्षाकर्मी जल्दी से हुमायूं कबीर को निकालर ले गए।
तृणमूल कैंप ऑफिस में तोड़फोड़
मालदा जिले के हरिश्चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तृणमूल कांग्रेस के ही दो गुट आपस में भिड़ गए। यह विवाद इतना बढ़ गया कि राज्य के निवर्तमान मंत्री ताज़मुल हुसैन के पैतृक गांव बांगरुआ (बूथ संख्या 200 और 201) में टीएमसी के एक चुनावी कैंप ऑफिस में जमकर तोड़फोड़ की गई।
सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान भिड़े TMC और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े
सिलीगुड़ी में मतदान के दौरान TMC और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। सिलीगुड़ी के जगदीश चंद्र विद्यापीठ स्थित बूथ संख्या 26/237 पर मतदान की प्रक्रिया चल रही थी। इसी दौरान मतदान केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं के बीच अचानक बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के वक्त इलाके से बीजेपी उम्मीदवार शंकर घोष भी मौके पर मौजूद थे। केंद्र पर तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से एक बड़ी अप्रिय घटना टल गई और मतदान की प्रक्रिया को फिर से सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। सिलीगुड़ी का यह इलाका संवेदनशील माना जा रहा है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

