टिहरी. चंबा क्षेत्र में चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई. इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत की सूचना है. वहीं कई घायल बताए जा रहे हैं. हालांकि इस संबंध में अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि गाड़ी ऋषिकेश से घनसाली जा रही थी. तभी चंबा–कोटी मार्ग पर नैल के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. पुलिस के मुताबिक सभी हरिद्वार में अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे थे.
जानकारी के मुताबिक गाड़ी में9 से 10 लोग सवार थे. इनमें से 8 लोगों की मौत की सूचना है. जबकि, 2 लोगों का रेस्क्यू किया गया है. हादसे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने घायलों को उचित स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं.
इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में श्रद्धालु की मौत, व्यवस्थाओं की खुली पोल, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस
सीएम ने एक्स पर लिखा कि ‘जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें. जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं. बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.’
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

