संजीव घनगस,सोनीपत। सोनीपत में डीसीपी ईस्ट के मार्गदर्शन में ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी रोड पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। इस दौरान डीसीपी ईस्ट ने स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
चेकिंग के लिए लगाए गए विशेष नाके
पुलिस ने क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखते हुए छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे मामलों पर रोक लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की गई।
इस दौरान एसीपी राई, थाना राई और थाना कुंडली के एसएचओ भी मौके पर मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस बल को जरूरी निर्देश दिए।

जनता और छात्रों से संवाद
अभियान के दौरान पुलिस ने आमजन और छात्रों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित किया। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित किया गया।
सोनीपत पुलिस ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

