राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा में पुलिस की मनमानी और महिला के घर घुसकर धमकी का मामला सामने आया है। यहां टीआई धाकड़ की धाकड़गिरी सामने आई है। बिना वारंट घर में घुसी पुलिस का महिला को धमकी देने का वीडियो (VIDEO) सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
26 अप्रैल महाकाल भस्म आरती: किंग ऑफ उज्जैन का तमगा… नीला त्रिशूल, बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार,
महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी
दरअसल ब्यावरा सिटी थाने के टीआई वीरेंद्र धाकड़ अपनी टीम के साथ बिना किसी सर्च वारंट के एक महिला के घर में जबरन घुस गए। इस दौरान मौके पर एक भी महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जो सीधे तौर पर नियमों की अनदेखी मानी जा रही है। महिला द्वारा बनाए गए वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि किस तरह टीआई और उनकी टीम परिवार को डराने-धमकाने का काम कर रही है। वायरल वीडियो 2-3 दिन पहले का बताया जा रहा है, जिसे पीड़िता द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया है। मामला किसी आपसी पैसे के लेन-देन का बताया जा रहा है।
MP Weather Alert: एमपी में अग्निवर्षा! भट्टी की तरह तप रहा प्रदेश, तापमान 44 डिग्री पार
सवाल बड़ा है। जब कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगें, तो आम जनता आखिर किस पर भरोसा करे? फिलहाल इस पूरे मामले पर पुलिस विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन वीडियो ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

