कुंदन कुमार, पटना। जदयू कार्यालय में आज रविवार (26 अप्रैल) को दानवीर भामाशाह की जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया और भामाशाह को याद करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव समेत अन्य नेता भी मौजूद रहे।
नीतीश के बाद कार्यालय पहुंचे निशांत
कुछ देर रहने के बाद नीतीश कुमार किसी दूसरे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जदयू कार्यालय से रवाना हो गए। नीतीश कुमार के जाने के बाद निशांत कुमार भी जदयू कार्यालय पहुंचे और भामाशाह जयंती समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने भामाशाह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी पुण्यतिथि मनाई।
‘भामाशाह ने देश के लिए सबकुछ दान किया’
इस मौके पर निशांत कुमार ने कहा कि, भामाशाह दानवीर थे, उन्होंने देश के लिए सब कुछ दान कर दिया। आज उन्हीं को याद करने हम लोग इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि, आज ऐसे महापुरुष को हम याद कर रहे हैं। निशांत कुमार के कार्यालय पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने उनका स्वागत किया।
जानें कौन थे भामाशाह?
बता दें कि भामाशाह महाराणा प्रताप के अनन्य मित्र और विश्वासपात्र सलाहकार थे, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपनी पूरी संपत्ति महाराणा प्रताप को दान कर दी थी, जिससे मेवाड़ की सेना को फिर से संगठित किया जा सका। इसलिए उन्हें दानवीर भामाशाह भी कहा जाता है। बता दें कि जदयू कार्यालय में लंबे समय से दानवीर भामाशाह की जयंती पर उनके सम्मान में इस तरह के समारोह का आयोजन किया जाता रहा है।
2 बजे होगी जिलाध्यक्षों की बैठक
जदयू कार्यालय में आज दोपहर 2 बजे पार्टी के जिलाध्यक्षों की एक अहम बैठक भी बुलाई गई है। इस बैठक में निशांत कुमार मुख्य रूप से शामिल होंगे और सभी जिलों के अध्यक्ष के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वे पार्टी की आगामी रणनीति और भविष्य में होने वाले कार्यक्रमों पर चर्चा होगी। साथ ही हर जिले में सगंठन के विस्तार और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने को लेकर भी चर्चा की जाएगी। इस बैठक में निशांत के अलावा कई और बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है। बैठक में निशांत कुमार के आगामी बिहार यात्रा को लेकर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- फाइल दबाकर बैठने वाले अफसरों की अब खैर नहीं, तारापुर पहुंचे CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

