शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने राजधानी में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस ने कहा कि केंद्र सरकार पर आरक्षण लागू करने में जानबूझकर देरी कर रही है। इस दौरान कांग्रेस ने मांग की कि 543 लोकसभा सीटों पर ही तत्काल 33 फीसदी आरक्षण लागू किया जाए।

राजधानी भोपाल में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्लेटिनम प्लाजा से रोशनपुरा चौराहे तक पैदल मार्च निकाला। जिसमें पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें: ‘बेटियों के माध्यम से जुड़ते हैं दो घर…,’ राजस्थान में सीएम डॉ. यादव ने बताया कन्या का महत्व, दिया आशीर्वाद

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आरक्षण को लेकर बीजेपी देश को गुमराह कर रही है। कल विधानसभा में भी कांग्रेसी विधायक मुद्दा उठाएंगे। वहीं जीतू पटवारी ने कहा कि प्रदेश की 230 विधानसभा में महिला आरक्षण 33% हो लागू। पहले दिन से ही कांग्रेस का महिला आरक्षण 33% लागू करने की पक्षधर है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि बीजेपी की कथनी और करनी में फर्क है। कल विधानसभा के विशेष सत्र में प्रस्ताव पारित हो। सिंघार ने भी देश प्रदेश में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण देने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m