MP TOP NEWS TODAY: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में आज रविवार 26 अप्रैल को क्या कुछ खास रहा ? अगर आप से जरूरी खबरें छूट गई हैं तो लल्लूराम डॉट कॉम (Lalluram.com) पर एक क्लिक में पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की बड़ी खबरों पर…
राजस्थान दौरे पर रहे सीएम डॉ मोहन
सीएम डॉ. यादव आज राजस्थान के कोटा में आयोजित निशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म के सभी 16 संस्कारों में पानी ग्रहण संस्कार सर्वश्रेष्ठ है। विवाह संस्कार से बेटियों को नया घर, नए माता-पिता और परिवार मिलता है। बेटियां भगवान का अवतार होती हैं। उनके माध्यम से दो परिवार एक दूसरे से जुड़ते हैं।’ पढ़ें पूरी खबर…
भोपाल में कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एक बार फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में दिखाई दिए। वे अचानक राजधानी भोपाल के वीआईपी रोड स्थित एक रेस्टॉरेंट पहुंचे। जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ तो सुनी ही, साथ ही वहां मौजूद आम जनता से संवाद भी किया। उन्हें अपने बीच पाकर लोग भी उत्साह से भर गए। सीएम डॉ. मोहन यादव ने जनता से और जनता ने उनके साथ दिल खोलकर बात की। इस दौरान उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान और किसानों का भी जिक्र किया। इसके साथ ही वे कांग्रेस पर भी जमकर बरसे। पढ़ें पूरी खबर…
उज्जैन समेत कई विकास प्राधिकरणों में नियुक्तियां
मध्यप्रदेश में विकास प्राधिकरणों के साथ ही निगम मंडलों में नियुक्तियों का दौर जारी है। इस बीच अमरकंटक, ग्वालियर, ग्वालियर विशेष क्षेत्र समेत उज्जैन विकास प्राधिकरण में राजनीतिक नियुक्तियां की गई है। पढ़ें पूरी खबर…
महिला आरक्षण को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च
मध्य प्रदेश में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी ने राजधानी में पैदल मार्च निकाला। इस दौरान पीसीसी चीफ, नेता प्रतिपक्ष, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर…
जनगणना के नाम पर ठगी से रहे सावधान
एक तरफ देश में जनगणना का काम जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें। ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके, लेकिन इसी बीच जनगणना के नाम पर ठगी का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और लोगों को OTP, फर्जी लिंक और APK फाइल के जरिए निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी हैं। पढ़ें पूरी खबर…
बाबा महाकाल के दर पर नागालैंड के राज्यपाल
नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव रविवार को धार्मिक नगरी उज्जैन के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। राज्यपाल यादव विशेष रूप से सुबह होने वाली भगवान महाकाल की दिव्य भस्म आरती में सम्मिलित हुए। पढ़ें पूरी खबर…
क्रिप्टोकरेंसी के नाम पर डेढ़ करोड़ की ठगी
क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर फैक्ट्री संचालक से एक करोड़ 41 लाख रुपए ठगी मामले में साइबर क्राइम पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने साइबर ठगों को कमीशन पर अपना बैंक खाता उपलब्ध कराया था। दोनों के जॉइंट खाते में ठगी की रकम का हिस्सा 10 लाख 50 हजार रुपए पहुंचा था। जबकि 1 करोड़ 68 लाख का आरोपियों के खाते में अलग अलग जगह का ट्रांजेक्शन मिला है। पढ़ें पूरी खबर…
शादी की शहनाई के बीच डबल मर्डर
नर्मदापुरम के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई थीं, जब मामूली विवाद ने दोहरे हत्याकांड का रूप ले लिया। लेकिन नर्मदापुरम पुलिस की मुस्तैदी और साहस ने आखिरकार इंसाफ कर दिखाया है। एसपी नर्मदापुरम साई कृष्णा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 6 दिनों तक गांव और जंगलों में डेरा डालकर 20,000 रुपये के इनामी मुख्य आरोपी लोकेश कीर को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़ें पूरी खबर…
कलेक्टर ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को कहा ‘महाराज साहब’
शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। यह चर्चा किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को ‘महाराज साहब’ कहकर ज्यादा सम्मान देने की वजह से हो रही है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
MP में फिर हेलमेट को लेकर सख्ती
मध्यप्रदेश में फिर एक बार दोपहिया वाहन चालकों में हेलमेट को लेकर सख्ती देखने को मिलेगी। पुलिस प्रशासन द्वारा आज से पूरे मध्यप्रदेश में हेलमेट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हेलमेट नहीं पहनने वालों का चालान कटेगा, चालान कटने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस का भी निलंबन होगा। पढ़ें पूरी खबर…
कर्मचारी संघ फिर खोलेगा मोर्चा
मध्यप्रदेश में कर्मचारी संघ फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले है। कर्मचारियों के वर्षों से लंबित स्वास्थ्य बीमा, अनुकंपा नियुक्ति समेत अन्य मुद्दों को लेकर संघ की हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनी है। बैठक में बताया गया कि-कोर्ट के आदेश के बाद भी 70, 80 और 90% का बंधन सरकार समाप्त नहीं कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

